Thursday, March 5, 2026
Homeछत्तीसगढ़महासमुंद के लोहिया चौक में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा 25 जुलाई से...

महासमुंद के लोहिया चौक में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा 25 जुलाई से 29 जुलाई तक अपनी 2 सूत्रीय मांग को लेकर निश्चितकालीन हड़ताल पर।

IBN24 Desk : महासमुंद (छत्तीसगढ़) महासमुंद के लोहिया चौक में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा 25 जुलाई से 29 जुलाई तक अपनी 2 सूत्रीय मांग को लेकर निश्चितकालीन हड़ताल पर है अधिकारी कर्मचारी के हड़ताल पर चले जाने से लगभग सभी विभागों के कामकाज ठप हो गया हैं कोविड बुस्टर डोज वैक्सीनेशन का कार्य भी प्रभावित हुआ है।प्रांतीय आह्वान पर महासमुंद जिले के अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन अपनी 2 सूत्रीय मांग, महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतन के अनुरूप मकान किराया भत्ता को लेकर हड़ताल पर है इस हड़ताल पर जिले के 48 संगठन शामिल है जिसमें लगभग 7000 कर्मचारी एक साथ 25 जुलाई से 29 जुलाई तक निश्चितकालीं हड़ताल पर हैं एक साथ जिले के 7 हजार कर्मचारियों और अधिकारियों के हड़ताल पर चले जाने से शासकीय विभागों का काम लगभग ठप हो गया है, इस हड़ताल में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों के भी शामिल होने से कोविड बूस्टर डोज वैक्सीनशन करने का कार्य प्रभावित हुआ है हड़ताल में शामिल अधिकारियों का कहना है कि अपनी दो सूत्रीय मांग महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतन के अनुरूप मकान किराया भत्ता को लेकर हड़ताल पर हैं अगर हमारी मांगे इस समय नही पूरी नही की गई तो हम सभी अगस्त में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे साथ ही खेद जताते हुए कहा कि एक साथ इतने अधिकारी कर्मचारी के हड़ताल पर चले जाने से जनता को परेशानी हो रही है इस के लिए हमे खेद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!