Homeखेतीमहासमुंद जिले में अल्पवर्षा की स्थिति में खेतों में दरारें पड़ गई...

महासमुंद जिले में अल्पवर्षा की स्थिति में खेतों में दरारें पड़ गई है और धान की खरीफ फसल मुरझाने लगी है।

महासमुन्द (छत्तीसगढ़) महासमुन्द जिले बारिश को लेकर किसान व आमजन बहुत परेशान है। महासमुंद जिले में अल्प वर्षा की स्थिति में खेतों में दरारें पड़ गई है और धान की खरीफ फसल मुरझाने लगी है। पानी के अभाव में खेतों की हरियाली गायब हो गई है और धान के पौधे पीले नजर आने लगा हैं। महासमुन्द जिले के ग्राम गौरखेड़ा, दलदली से आई तस्वीर जिसमें खेतो में सुखापन और धान की पत्तियां पीला पड़ रहे है है। किसानों का कहना है कि इस वर्ष फसल उत्पादन करने के लिए जितने खर्च किये है उतना आमदानी ही नही होगा,फसल बर्बाद होने के बाद पानी गिरने से फसल का अच्छा उत्पादन कहा हो पायेगा क्योकि सभी धान की फसल मुरझा जाएगा।किसान सरकार से मांग कर रहे है कि इस वर्ष बारिश नही होने के कारण उनको सूखा राहत राशि दे ताकि उनके जितने लागत लगाए थे फसल उत्पादन के लिए कम से कम उसका खर्चा निकल जाये।महासमुन्द जिले के अलग अलग क्षेत्रों में बारिश नहीं होने से किसान परेशान हैं। खेत सूख गए हैं। केवल सिंचाई साधन वाले खेतों में हरियाली है।अवर्षा से जहां फसल बर्बादी के करीब है वहीं उमस, बढ़ते पारे से बेचैनी का माहौल है, कीट प्रकोप, बीमारी बढ़ रही है। जिले में इस बार बीते वर्ष से आधी बारिश भी नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments