Saturday, January 17, 2026
Homeछत्तीसगढ़महासमुंद जिले में आगामी मुख्यमंत्री के आगमन कार्यक्रम व अन्य मंत्रियों के...

महासमुंद जिले में आगामी मुख्यमंत्री के आगमन कार्यक्रम व अन्य मंत्रियों के कार्यक्रम का जिला मुख्यालय इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सदस्यों के द्वारा किया जाएगा बहिष्कार, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

IBN24 Desk : महासमुंद (छत्तीसगढ़) महासमुंद जिले में प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाले कलेक्टर जन चौपाल में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मुख्यालय के पत्रकारों ने नीलेश कुमार क्षीरसागर को ज्ञापन सौंपा है। कलेक्टर को सौंपे गये ज्ञापन में लिखा है कि छत्तीसगढ़ शासन प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं वेब मीडिया सभी को पत्रकार मानते हुए तमाम सुविधाएं उपलब्ध करा रही है पर महासमुंद जिले में ऐसा नहीं है, महासमुंद जिले में पत्रकारों को अपनी गतिविधियां संचालित करने के लिए शासकीय भूमि पर पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व सांसद पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, वर्तमान विधायक द्वारा आवंटित 28 लाख रुपयों से सभी पत्रकारों के लिए दो मंजिला सांस्कृतिक भवन का निर्माण कराया गया और उसे प्रेस क्लब महासमुंद को सौंपा गया। प्रेस क्लब महासमुंद में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार शामिल नहीं है जिसके कारण उक्त सांस्कृतिक भवन का लाभ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों को नहीं मिल पा रहा है, सांस्कृतिक भवन का उपयोग केवल प्रिंट मीडिया के पत्रकार ही उठा रहे हैं। इसी प्रकार प्रेस क्लब के द्वारा उप पंजीयक सहकारिता को गलत जानकारी देकर पत्रकार गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित मचेवा का गठन कर पत्रकारों के भवन के लिए जमीन आवंटन की मांग की गई है, पर इस संस्था में भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार शामिल नहीं किए गए हैं बल्कि प्रिंट मीडिया के कुछ पत्रकार एवं उन्हीं के परिजन शामिल है, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सदस्यों ने यह सभी जानकारी को जिले के प्रभारी मंत्री और प्रशासन को अवगत करा दिया है। जिला मुख्यालय के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सभी सदस्य प्रेस क्लब महासमुंद में शामिल होने के लिए वर्ष 2018 में आवेदन भी कर चुके हैं, पर आज तक समाधान नहीं हुआ है, इसलिए सभी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जिला मुख्यालय के सदस्यों ने मिलकर निर्णय लिया है कि जब तक हमें अपनी गतिविधियां संचालित करने के लिए निर्मित सांस्कृतिक भवन जो प्रेस क्लब को दिया गया है, उसके प्रथम तल को हमें अपनी गतिविधियां संचालित करने के लिए प्रदान नहीं किया जाता है एवं सरकार द्वारा पत्रकारों के भवन के लिए आवंटित होने वाली भूमि में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों को भी शामिल नहीं किया जाता है ,तब तक मुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्री के कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे। बता दे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मुख्यालय के पत्रकारों के द्वारा पहले भी इस विषय पर महासमुंद कलेक्टर सुनील कुमार जैन को आवेदन दे चुके हैं इसके साथ ही कलेक्टर डोमन सिंह,गृह मंत्री एवं प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू और वर्तमान कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर को भी आवेदन प्रेषित कर चुके है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!