IBN24 Desk : महासमुन्द (छत्तीसगढ़) महासमुन्द जिले के पिथौरा ब्लाक के सहकारी समिति जाड़ामुडा के प्रबंधक उमेश भोई को बर्खास्त किया गया।
धान खरीदी वर्ष 2023-24 में फर्जी रकबे पर धान खरीदी की खबर IBN24 ने प्रमुखता से छापा था खबर पर संज्ञान लेकर जिला प्रशासन जांच करवाया जांच में जड़ामुडा धान खरीदी केंद्र में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा पाया गया जिसके बाद उमेश भोई, और दो कप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ 29 जनवरी को बसना थाना में FIR दर्ज कराया गया था। सहकारी समिति जाड़ामुडा में किसानों के साथ धोखाधड़ी करने और खाद के स्टॉक में भारी गड़बड़ी पाई है जिसके आधार पर तत्कालीन प्रबंधक उमेश भोई को संबंधित विभाग ने बर्खास्त दिया है.
