Sunday, January 18, 2026
Homeछत्तीसगढ़संसदीय सचिव ने बुजूर्गों को कंबल बांटकर लिया आशीर्वाद

संसदीय सचिव ने बुजूर्गों को कंबल बांटकर लिया आशीर्वाद

महासमुंद। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने शहर के आशियाना वृद्धाश्रम तथा शनि मंदिर के पास आज शनिवार को बुजुर्गों को कंबल बांटकर ठंड में राहत पहुंचाने का प्रयास किया। साथ ही बुजुर्गाे का आशीर्वाद लेकर उनके दर्द को समझा। कम्बल पाकर बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे।
आज शनिवार को सबसे पहले संसदीय सचिव श्री चंद्राकर शनि मंदिर पहुंचे जहां पूजा अर्चना के बाद मंदिर के पास बैठे बुजूर्गों को कंबल वितरित कर आशीर्वाद लिया। बाद इसके संसदीय सचिव श्री चंद्राकर दलदली रोड स्थित आशियाना वृद्धा आश्रम पहुंचकर बुजूर्गों से मुलाकात की। यहां कंबल वितरण के साथ ही बुजूर्गों को नाश्ता के साथ ही उनका मुंह मीठा कराया। इस दौरान प्रमुख रूप से सती साहू, अजय थवाईत आदि मौजूद थे। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिसके मद्देनजर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर जरूरतमंद लोगों को कंबल और गर्म कपड़े प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ठंड में गरीब को गरम वस्त्र मिल जाए तो मानो उन्हें जिंदगी मिल जाती है। इसलिए इस तरह की पहल की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!