Saturday, January 17, 2026
Homeछत्तीसगढ़चौकी में बैठ कर पुलिस अधीक्षक ने लगाई चौपाल। हमर पुलिस हमर...

चौकी में बैठ कर पुलिस अधीक्षक ने लगाई चौपाल। हमर पुलिस हमर संग “पुलिस चौपाल ” कार्यक्रम का आयोजन।

महासमुंद । पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद प्रफुल्ल कुमार ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मेघा टेम्भूरकर साहू के द्वारा ग्राम शेर गांव महासमुन्द में पुलिस चौपाल का कार्यक्रम का आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, महोदय के द्वारा VCNB (ग्रामीण क्राईम नोट बुक) लेकर स्वयं पहुचे ग्राम शेर। सिटी कोतवाली महासमुन्द में VCNB में गांव का रिकार्ड अच्छा बताते हुये। पुलिस चैपाल लगाकर ग्रामीणों को उनको गांव में छोटे-मोटे होने वाले अपराधों को ग्राम में ही निपटाने की सलाह दिए तथा कोर्ट कचहरी जाने से बचने की सलाह दिए पुलिस चैपाल में उपस्थित अनुविभागीय अािकारी (पु.) महासमुन्द, महोदय द्वारा ग्राम में जमीन विवाद, नल, जल विवाद आदि के बारे में समझाईश दी गई तथा ग्राम अपराध पुस्तिका में होने वाले दाखिला को पूर्ण किया गया ।

 जहां हमर पुलिस हमर संग पुलिस चैपाल का कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामवासियों को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद व स्टाफ द्वारा सायबर क्राईम, ऑनलाईन ठगी, एटीएम फ्राड, युपीआई पिन ठगी, ओटीपी, पासवर्ड आदि का उपयोग कर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जनता के साथ ठगी किये जाने के संबंध में जानकारी देते हुये ग्रामवासियों को पुलिस मित्र बनने हेतु प्रोत्साहित किया गया एवं गांव को नशा मुक्त करने, समस्त नशा संबंधी व्यसनों से दूर रहने की समझाईस दी गयी। ग्राम में फेरी लगाकर जेवर साफ करने वाले अपराध तथा महिला एवं बालिकाओं में होने वाले अपराध अपहरण, घरेलू हिंसा, छेड़खानी, लैंगिक उत्पीड़न, पोक्सो एक्ट, आत्म रक्षार्थ, से संबंधित अपराध के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। 

पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, महोदय द्वारा ग्राम पुलिस चैपाल में यातायात से संबंधित जानकारी दी गई। जिसमें मोटर सायकल दुर्घटना में होने वाले मृत्यु दरों की संख्यात्मक जानकारी देते हुये ग्रामीणों को मोटरसाइकिल चलाते वक्त हेलमेट लगाने एवं सर पर चोट लगने से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर महोदय को अपने सामने पाकर ग्रामीण हुये गदगद एवं उनके सरल स्वभाव से प्रभावित हुए इस प्रकार की पुलिस की पहल को देखकर ग्रामीण पुलिस के प्रति अपना आदर और सम्मान व्यक्त किए आज के इस आयोजन में लगभग 200 ग्रामीण बाजार चैक से गांव में उपस्थित होकर पुलिस चैपाल का लाभ लिए। इसी प्रकार पुलिस चैपाल का कार्यक्रम का आयोजन भविष्य में पुलिस अधीक्षक महासमुन्द महोदय के निर्देशन एवं उपस्थिति में सिटी कोतवाली महासमुन्द पुलिस के द्वारा किया जावेगा। यह कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनु0अधिकारी (पु) महासमुन्द श्री नारद सूर्यवंशी के निर्देशन में थाना प्रभारी महासमुन्द श्रीमति कुमारी चन्द्राकर के द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!