Thursday, October 9, 2025
Homeछत्तीसगढ़डिजीटल सदस्यता अभियान में प्रदेश में दूसरे नंबर महासमुंद विधानसभा।संगठन के हर...

डिजीटल सदस्यता अभियान में प्रदेश में दूसरे नंबर महासमुंद विधानसभा।
संगठन के हर टास्क पर खरा उतर रहे संसदीय सचिव का बढ़ रहा कद।

IBN24 Desk: महासमुंद (छत्तीसगढ़) कांग्रेस के डिजीटल सदस्यता अभियान के तहत सदस्य बनाने में महासमुंद विधानसभा को छत्तीसगढ़ प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के कुशल मार्गदर्शन में महासमुंद विधानसभा में रिकार्ड 37 हजार 911 सदस्य बने हैं। संगठन के हर टास्क पर खरा उतरकर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर पार्टी में अपनी अलग पहचान बनाने के साथ ही उनका कद बढ़ रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश में डिजीटल सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें महासमुंद विधानसभा में संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कमान संभाला। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व विधायक श्री चंद्राकर द्वारा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर सभी वर्ग के लोगों ने कांग्रेस के डिजीटल सदस्यता अभियान से जुड़े। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर के कुशल मार्गदर्शन में महासमुंद विधानसभा में ही 37 हजार 911 सदस्य बनाए गए हैं। रिकार्ड सदस्य बनने पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व अभियान में जुटे सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि उनकी मेहनत का परिणाम है यह कि महासमुंद विधानसभा पूरे प्रदेश दूसरे स्थान पर आया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पिछले सवा तीन सालों में प्रदेश के हर वर्ग किसान, मजदूर, आदिवासी, महिला, अनुसूचित जाति, युवा सभी के लिए काम किया। छत्तीसगढ़ के किसान से लेकर सभी वर्ग खुश है। भूपेश सरकार सभी की तरक्की के लिये रास्ते खोले है। यही कारण है सभी वर्ग के लोग कांग्रेस की सरकार से खुश है। इसका छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कांग्रेस सरकार ने जनता के भरोसे को बनाये रखा है। लिहाजा लोगों का जुड़ाव कांग्रेस की ओर हो रहा है। यहां यह बताना लाजिमी होगा कि कांग्रेस हाईकमान द्वारा दिए गए हर टॉस्क में संसदीय सचिव श्री चंद्राकर खरा उतरकर अपनी अलग पहचान बना रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!