Wednesday, October 8, 2025
Homeछत्तीसगढ़संसदीय सचिव की मांग पर सीएम ने की महासमुंद को नगर निगम...

संसदीय सचिव की मांग पर सीएम ने की महासमुंद को नगर निगम और भोरिंग को नगर पंचायत बनाने किया घोषणा, संसदीय सचिव ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
नगर निगम का दर्जा मिलने से महासमुंद का होगा समुचित विकास-विनोद

IBN24 Desk : महासमुंद (छत्तीसगढ़) संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महासमुंद नगर पालिका को नगर निगम और ग्राम भोरिंग को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की। साथ ही कम्पोजिट बिल्डिंग की घोषणा करते हुए कहा कि इसे आगामी बजट में जोड़ा जाएगा। जिस पर संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने मुख्यमंत्री श्री बघेल का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम और नगर पंचायत का दर्जा मिलने से महासमुंद के साथ ही भोरिंग का समुचित विकास हो सकेगा।
ज़िला मुख्यालय स्थित शासकीय स्वामी आत्मानंद हिन्दी उत्कृष्ट विद्यालय में आज रविवार को आयोजित राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं अन्य योजनाओं का राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर मांग पत्र सौंपा। जिस पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने समोराह के मुख्य मंच से ही संसदीय सचिव श्री चंद्राकर की मांगों का जिक्र करते हुए कहा महामसुंद नगरपालिका को नगर निगम बनाने, भोरिंग ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनाने तथा कम्पोजिट बिल्डिंग की घोषणा की। इधर तीन बहुप्रतिक्षित मांगों के पूरा करने की घोषणा पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताते हुए कहा कि महासमुंद नगरपालिका से नगर निगम बनने से बजट कई गुणा बढ़ जाएगा। सड़क, पानी और मकान की सुविधा बढ़ जाएगी। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि महासमुंद नगरपालिका को नगरनिगम बनाए जाने लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी और नागरिक इसका सपना संजोए थे। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा नगरनिगम बनाने की घोषणा के साथ ही वह सपना पूरा हो गया। महासमुंद के नगर निगम बनने के बाद सरकार द्वारा दिए जाने वाले अनुदान में बढ़ोत्तरी होगी। शहर की आवश्यकताओं को देखकर संसाधन बढ़ाए जाएंगे और अधिकारी-कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी। जिससे यहां होने वाले विकास कार्यों में तेजी आएगी। इसी तरह भोरिंग के नगर पंचायत बनने से भी विकास के द्वार खुलेंगे।


करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात, सीएम का जताया आभार
संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने महासमुंद को करोड़ों रूपए के विकास कार्यों की सौगात देने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज रविवार को जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 703 करोड़ 96 लाख रूपए के 224 विकास कार्यों की सौगात देते हुए भूमिपूजन-लोकार्पण किया। जिसमें महासमुंद मेडिकल कॉलेज के लिए भवन निर्माण भी शामिल हैं। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने मुख्यमंत्री श्री बघेल का आभार जताया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!