IBN24 Desk : महासमुंद (छत्तीसगढ़) महासमुंद के कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में राइस मिलों का भौतिक सत्यापन सतत जारी है। इसी क्रम में सरायपाली विकासखंड अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुपमा आनंद के नेतृत्व में बालोदिया राइस मिल में भौतिक सत्यापन (पीवी) के दौरान 61,203 बोरा धान की कमी दर्ज की गई।
अवैध धान एवं चावल के भंडारण पर खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बालोदिया राइस मिल में भौतिक सत्यापन (पीवी) के दौरान गंभीर अनियमितताएं पाई। जांच में राइस मिल में 61,203 बोरा धान की कमी दर्ज की गई। भौतिक सत्यापन के दौरान राइस मिल परिसर में उपलब्ध 2328 क्विंटल चावल (4656 बोरा) तथा 37759.6 क्विंटल धान (94,399 बोरा) पाया गया। धान की अत्यधिक कमी पाए जाने पर उपलब्ध धान एवं चावल के संपूर्ण स्टॉक को जप्त कर लिया।जप्ती की कार्रवाई आगे की कानूनी प्रक्रिया एवं विस्तृत जांच के अधीन रखी गई है। ऐसे ही मामले में धमतरी और कई जिले में राइसमिलर के खिलाफ FIR दर्ज हुआ है क्या यहां भी FIR होगा ?
जांच में राइसमिल मे 61203 बोरी धान कम मिले आखिर ये धान कहा गया, कही यहां का धान समर्थन मूल्य पर बेचा तो नही जा रहा है। शुक्ष्म जांच की आवश्यकता हैजिला प्रशासन ने कहा है कि जिले में धान खरीदी एवं भंडारण व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले राइस मिल संचालकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
