Saturday, January 17, 2026
Homeछत्तीसगढ़नपाध्यक्ष कृष्णा ने समीक्षा बैठक में बकाया साढ़े 3 करोड़ टैक्स वसूलने...

नपाध्यक्ष कृष्णा ने समीक्षा बैठक में बकाया साढ़े 3 करोड़ टैक्स वसूलने के दिए निर्देश…अब से टैक्स बकायादारों की पूरी सुविधाओं पर लगेगी रोक…जल, राजस्व, विद्युत विभाग सहित प्लेसमेंट कर्मचारियों अलग-अलग हुई बैठक…

IBN24 Desk : महासमुंद (छत्तीसगढ़) महासमुंद नगर पालिका के कार्यवाहक अध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर ने जल, विद्युत, राजस्व विभाग सहित प्लेसमेंट कर्मचारियों की बैठक लेकर तमाम काम काज की समीक्षा की। नागरिकों का जल कर, संपत्ति कर, समेकित कर, दुकान का किराया सहित यूजर्स चार्जेस का 31 मार्च 2022 तक के 3 करोड़ 51 लाख 38 हजार रुपए का टैक्स बकाया होने की जानकारी दी गई। कार्यवाहक अध्यक्ष ने कड़ाई से टैक्स वसूली करने के निर्देश दिए हैं। और बकायादारों की सारी सुविधाओं पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

नगर पालिका के सभा कक्ष में गुरुवार को कार्यवाहक अध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर ने जल, विद्युत, राजस्व विभाग सहित प्लेसमेंट कर्मचारियों की पृथक पृथक बैठक लेकर समीक्षा की। अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने काम के दौरान कर्मचारियों को होने वाली परेशानी को भी जाना। इन दौरान राजस्व विभाग प्रभारी दिलीप चंद्राकर ने जानकारी देते हुए बताया कि नागरिकों से 31 मार्च 2022 तक में 3 करोड़ 51 लाख 38 हजार रूपए विभिन्न टैक्स बकाया है। जिसे वसूली किया जाना है। प्रभारी ने जानकारी दी है कि संपत्ति कर का 84 लाख 75 हजार, समेकित कर का 57 लाख 53 हजार, जलकर का 1 करोड़ 71 लाख 78 हजार, दुकानों का किराया 2 लाख 29 हजार, यूजर्स चार्जेस के 35 लाख 3 हजार बकाया है। इस पर अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने सख्ती से वसूली करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा सोमवार से राजस्व और जल विभाग की संयुक्त टीम को टैक्स वसूली में लगाया जाए। श्री चंद्राकर ने किसी भी व्यक्ति का कोई भी टैक्स बकाया हो तो सारी सुविधाओं पर रोक लगा दी जाए। जरूरत पड़े तो नल कनेक्शन काटने की कार्यवाही करें। और ऐसे लोगों को टाउन हॉल या फिर पानी टैंकर सहित कोई भी सुविधाएं नगर पालिका से चाहिए तो टैक्स बकाया होने की स्थिति में कोई भी सुविधाएं न दिया जाए। श्री चंद्राकर ने बारिश को देखते हुए नगरी क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को दुरूस्त रखने को कहा है। साथ ही कर्मचारियों को काम गति लाने के मिनी डोर और सुरक्षा उपकरण साथ रखने को कहा है। इस दौरान अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने सख्त लहजे में कहा कि कोई भी कर्मचारी ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में पाया जाता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कोई भी समस्या हो तो सीधे उनसे (अध्यक्ष) से संपर्क करें। सीएमओ या फिर संबंधित विभाग को तत्काल सूचना दे। इस दौरान पार्षद हफीज़ कुर्रेशी, रिंकू चंद्राकर, राहुल चंद्राकर, महेन्द्र जैन, सीएमओ आशीष तिवारी, एई अनुप कुमार सोनी, उप अभियंता दिलीप कश्यप, सीताराम तेलक, नौशाद बक्श, करण कुमार यादव, अनुराग गुप्ता सहित कर्मचारी गण मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!