Friday, January 23, 2026
Homeछत्तीसगढ़एक करोड़ 17 लाख की लागत से मुढ़ेना रोड का होगा कायाकल्प।संसदीय...

एक करोड़ 17 लाख की लागत से मुढ़ेना रोड का होगा कायाकल्प।
संसदीय सचिव के प्रयास से क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए मिली साढ़े आठ करोड़ की स्वीकृति।

IBN24 Desk : महासमुंद (छत्तीसगढ़) मुख्य मार्ग से ग्राम मुढ़ेना तक सड़क का कायाकल्प होने जा रहा है। सड़क निर्माण के लिए एक करोड़ 17 लाख की मंजूरी मिली है। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के प्रयास महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के 13 सड़कों के निर्माण के लिए आठ करोड़ 65 लाख 41 हजार की स्वीकृति मिली है। जिस पर ग्रामीणों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है।
मिली जानकारी के अनुसार मुख्य मार्ग से ग्राम मुढ़ैना तक पहुंच मार्ग के जर्जर होने के कारण लंबे समय से ग्रामीण इस दिशा में मांग कर रहे थे। जिसे गंभीरता से लेते हुए संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने ग्राम मुढ़ैना तक सड़क निर्माण के लिए शासन का ध्यानाकर्षित कराया। जिस पर सड़क निर्माण के लिए एक करोड़ 17 लाख 20 हजार की स्वीकृति मिली है। इसी तरह संसदीय सचिव श्री चंद्राकर की पहल पर दो करोड़ 85 लाख 25 हजार की लागत से झलप रोड से ग्राम पथर्री तक, दो करोड़ 9 लाख 99 हजार की लागत से ग्राम नरतोरा से भटगांव तक, 33 लाख 72 हजार की लागत से मुख्य मार्ग से ग्राम भावा तक, 35 लाख 62 हजार रूपए की लागत से ग्राम तुरेंगा से कोलपदर तक, 18 लाख 25 हजार रूपए की लागत से मुख्य मार्ग से ग्राम नवागांव तक, 23 लाख 64 हजार रूपए की लागत से ग्राम सिरगिड़ी तक, 24 लाख 68 हजार की लागत से ग्राम अमोरा से कछारडीह तक, 31 लाख 87 हजार की लागत से ग्राम भोरिंग से कुकराडीह तक, 24 लाख 56 हजार रूपए की लागत से झलप रोड से गा्रम गोड़पाली तक, 19 लाख चार हजार रूपए की लागत से सिरपुर मेन रोड से पासीद तक, 28 लाख 59 हजार रूपए की लागत से मुख्य मार्ग से ग्राम डूमरपाली तक व 13 लाख रूपए की लागत से ग्राम जामपाली तक सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली है। ग्राम मुढ़ेना तक सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने पर सरपंच गोवर्धन बांधे, गजेंद्र साहू, नरोत्तम सिन्हा, दर्शन बारले, उर्वशी सिन्हा, संतोषी निषाद, गीता निषाद, लक्ष्वंतीन कोसले, प्रमोद सोनवानी, चंद्रिका सोनवानी, सेवकराम निषाद, अन्नू निषाद, योगेश सिन्हा, तोरण लाल सिन्हा, सुरेंद्र बंजारे, जनक निषाद, प्रहलाद सिन्हा आदि ग्रामीणों ने ससंदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!