Thursday, October 9, 2025
Homeछत्तीसगढ़महासमुंद जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने राजा सेवइयां गौठान का...

महासमुंद जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने राजा सेवइयां गौठान का किया निरीक्षण।

महासमुन्द (छत्तीसगढ़) पिथौरा -छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा बाड़ी के तहत पिथौरा ब्लाक के ग्राम राजा सेवइयां मैं गोठान का निर्माण किया गया है। नवनिर्मित गोठान का निरीक्षण करने पहुंची डॉ रश्मि चंद्राकर ने बताया कि यह सरकार की सबसे बड़ी योजना है इससे गौ पालकों को, ग्रामीण अंचल के महिला स्व सहायता समूह को सीधा लाभ मिल रहा है। भूपेश सरकार की इस योजना की वजह से आज गौ माता को भरपेट चारा मिल पा रहा है। ग्रामीण अंचल के महिला स्व सहायता समूह गौठान में गोबर से अगरबत्ती, कंडा जैसे अनेक चीजों के निर्माण कर रहे हैं। सरकार गौ पालकों और आम जनता से ₹2 किलो में गोबर की खरीदी कर रही है। गौठान में गोबर से कंपोस्ट खाद का भी उत्पादन किया जा रहा है। फसलों का नुकसान किसानों की सबसे बड़ी समस्याएं थी मगर गोठान के निर्माण से यह समस्या का भी निराकरण किया गया। माननीय मुख्यमंत्री जी ने शहर से गांव तक विकास की गंगा बहाई है। मुख्यमंत्री के सोच पर हम गर्व करते हैं उन्होंने हमेशा प्रदेश के वासियों के सुख समृद्धि के लिए निर्णय लिया है। निरीक्षण के दौरान मुख्य रुप से बसना विधानसभा बूथ प्रबंधक प्रभारी दाऊ लाल चंद्राकर, जिला कांग्रेस कमेटी प्रभारी महामंत्री संजय शर्मा, ममता चंद्राकर और नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव, ठाकुर अनंत सिंह वर्मा, राजू सोनी, बबलू सोनी और अभय सोनवानी, गौतम साहू, अनुज अग्रवाल, पुष्पराज, जयंत सिन्हा वहां पर उपस्थित थे। श्रीमती रश्मि चंद्राकर जी ने महासमुंद क्षेत्र में निरंतर सक्रियता दिखाई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!