
आबकारी आयुक्त श्री निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक श्री ए.पी. त्रिपाठी के निर्देशनमहासमुंद आबकारी विभाग ने जाँच चौकी टेमरी में पकड़ी उड़ीसा की शराब-मारुति ओमनी वाहन जप्त कर आरोपी को किया गिरफ़्तारआ में तथा महासमुंद कलेक्टर श्री डोमन सिंह एवं ज़िला आबकारी अधिकारी श्री दिनकर वासनिक के मार्गदर्शन में दिनांक 28/01/21 को आबकारी विभाग द्वारा *उड़ीसा राज्य की अवैध मदिरा परिवहन* पर बड़ी कार्यवाही की गयी। मुखबिर की सूचना मिलने पर आबकारी दल द्वारा *आबकारी जाँच चौकी टेमरी में* वाहन जाँच के दौरान उड़ीसा से आती हुयी आरोपी विजय पटेल निवासी ग्राम अमेरा थाना कोमाखान के *वाहन मारुति ओमनी क्र CG 04 LG 8446 की जाँच करने पर एक बोरी में 70 नग हिरण छाप उड़ीसा निर्मित मदिरा प्रत्येक में 200ml कुल 14.0 ली. मदिरा* बरामद किया गया । आरोपी को आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत गिरफ़्तार किया गया तथा वाहन को क़ब्ज़े आबकारी लिया गया । उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती सविता रानी मेश्राम, मधुकर श्याम हरित, के साथ आबकारी आरक्षक इरफ़ान अली , लेखराम देशमुख एवं वाहन चालक गांधीराम ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
