Homeछत्तीसगढ़कार्यालय परिवहन आयुक्त छत्तीसगढ़ के द्वारा.RTO चालान के भुगतान के लिए वेबसाइट...

कार्यालय परिवहन आयुक्त छत्तीसगढ़ के द्वारा.RTO चालान के भुगतान के लिए वेबसाइट का ही उपयोग किए जाने और किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचने की जा रही अपील…

IBN24 Desk: हाल ही के दिनों में छत्तीसगढ़ राज्य में आरटीओ ई चालान से संबंधित स्कैम सामने आ रहे हैं.. जिसमें नकली ई चालान के माध्यम से लोगों को ट्रैफिक नियम तोड़ने के बारे में विभिन्न तरीके से डरने वाले संदेश मैसेज के माध्यम से लिंक भेज कर आम लोगों की व्यक्तिगत जानकारी और जमा खाते से पैसे चुरा लेते हैं..

परिवहन विभाग द्वारा आम लोगों से यह अपील है कि ऐसी धोखाधड़ी से बचने के लिए मैसेज लिंक जैसे
(apk file) पर क्लिक न करें अपने वास्तविक चालान की जांच करने के लिए आधिकारिक विभागीय वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in पर जाकर ई चालान के पेज पर Pay online पर क्लिक कर चालान नंबर एवं कैप्चा कोड डालकर GET डिटेल पर क्लिक कर मोबाइल ओटीपी डालकर चालान विवरण संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है.. पुलिस एवं परिवहन के प्रवर्तन अमले द्वारा जब भी e-challan किया जाता है पंजीकृत मोबाइल में संबंधित को टेक्स्ट मैसेज आधिकारिक वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in के माध्यम से ही भेजे जाते हैं..

आम लोगों के जागरूकता के लिए यह अपील है कि यदि आपको किसी e-challan मैसेज के साथ कोई लिंक मिलता है. तो उसे पर कभी भी क्लिक न करें..कभी भी किसी अजनबी को ऑनलाइन पैसे का भुगतान न करें..और अपने खाते से किसी भी लेनदेन से सावधान रहे.. साथ ही किसी भी धोखेबाज कॉल संदेश या एप के संबंध मे निकट के पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराये..

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments