Thursday, October 9, 2025
Homeछत्तीसगढ़महासमुंद नपाध्यक्ष राशि महिलांग की मांग पर नगरीय प्रशासन मंत्री ने स्वीकृत...

महासमुंद नपाध्यक्ष राशि महिलांग की मांग पर नगरीय प्रशासन मंत्री ने स्वीकृत किया 5 करोड़…

IBN24 Desk : महासमुंद (छत्तीसगढ़) नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग एवं पार्षदों ने गुजरात से लौटे नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया से स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर मुलाकात की। और नगर पालिका के नियमित एवं प्लेसमेंट कर्मचारियों के दो माह से वेतन तथा फिल्टर प्लांट जल शुद्धिकरण हेतु आवश्यक सामग्री क्रय करने के लिए 5 करोड़ की मांग की गई। जिस पर नगरीय प्रशासन मंत्री ने तत्काल राशि की स्वीकृति दी है। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग, पार्षद शोभना यादव, कुमारी बाई देवार, नपा के पूर्व उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग, कलार समाज के जिलाध्यक्ष ईश्वर सिन्हा, सती चंद्राकर, पूर्व पार्षद दशोदा ध्रुव, पूर्व जनपद सदस्य गिरधर आंवड़े, पूर्व उप सरपंच डायमंड कोसरे, लता कैलाश चंद्राकर माना एयरपोर्ट पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया में मुलाकात कर एक मांग पत्र सौंपा है। इस दौरान नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने कहा कि नगर पालिका के नियमित एवं प्लेसमेंट के 227 कर्मचारियों को विगत दो माह से वेतन अप्राप्त है। जिनके समक्ष आर्थिक समस्या खड़ी हो गई है। उन्होंने यह भी बताया कि, बेलसोंड़ा फिल्टर प्लांट में जल शुद्धिकरण के लिए एलम, ब्लीचिंग, चुना तथा हाइड्रोक्लोराइड राशि के अभाव में एजेंसी द्वारा सामग्री सप्लाई पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में नगर के 30 वार्डों में निवासरत करीब 80 हजार आवादी को महानदी से पेयजल आपूर्ति किया जाता है। जिस पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आवश्यकता की गंभीरता को देखते हुए तत्काल 5 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी है। इस पर नगर पालिका अध्यक्ष सहित पार्षदों ने नगरीय प्रशासन मंत्री श्री डहरिया का आभार जताया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!