Homeछत्तीसगढ़महासमुंद जिले के सांकरा ब्रांच के बहुचर्चित धान खरीदी केंद्र परसवानी के बाद सांकरा...

महासमुंद जिले के सांकरा ब्रांच के बहुचर्चित धान खरीदी केंद्र परसवानी के बाद सांकरा ब्रांच के ही धान खरीदी केंद्र बेल्दीडीह, धान खरीदी केंद्र सल्डीह, धान खरीदी केंद्र सिरको में भी लाखो के धान खरीदी फर्जीवाड़ा आया सामने !  जांच के नाम पर जांच अधिकारी जिम्मेदारों को, जांच कर कार्यवाही करने के बजाय प्रोत्साहित कर रहे है ।  25 मई के सांकरा विश्रामगृह काण्ड के बाद तो यही लग रहा है !

IBN24 Desk : महासमुंद [ छत्तीसगढ़ ] जिले के सांकरा ब्रांच के बहुचर्चित परसवानी धान खरीदी केंद्र में हुए 4000 क्विंटल [ लगभग 1 करोड़ के ] धान के बोगस खरीदी और बोगस धान परिवहन मामले के खुलासा के ढाई महीने बाद भी जांच ही चल रही है ! अब सांकरा ब्रांच के ही धान खरीदी केंद्र बल्दीडीह, धान खरीदी केंद्र सल्डीह, धान खरीदी केंद्र सिरको में भी लाखो के धान खरीदी फर्जीवाड़ा आया सामने आया ! धान खरीदी केंद्र बल्दीडीह में धान खरीदी वर्ष 2021-22 में 21 करोड़ 16 लाख 87 हजार 500 रूपये का, 84675 क्विंटल धान ख़रीदना  बताया गया है ! जिला विपणन विभाग महासमुंद से प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 मई तक ऑनलाइन देखने पर 50 लाख 62 हजार 500 रुपये का 2075 क्विंटल धान शेष दिखा रहा है जबकि खरीदी केंद्र में धान नहीं है ! 

इसी तरह धान खरीदी केंद्र सल्डीह में धान खरीदी वर्ष 2021-22 में 10 करोड़ 78 लाख 52 हजार 500 का 43141 क्विंटल धान खरीदी करना बताया गया है!  जिला विपणन विभाग महासमुंद से प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 मई तक ऑनलाइन देखने पर 26 लाख 85 हजार के 1074 क्विंटल धान मौके पर नहीं है!

इसी तरह सांकरा ब्रांच के ही धान खरीदी केंद्र सिरको में धान खरीदी वर्ष 2021-22 में 13 करोड़ 8 लाख 95 हजार का, 52358  क्विंटल धान खरीदी करना बताया गया है 26 मई तक ऑनलाइन देखने पर 14 लाख 62 हजार 500 रुपये का 585 क्विंटल धान शेष दिखा रहा है जबकि मौके पर धान नहीं है !

इन सभी मामलों को देखने से यही प्रतीत हो रहा है की यहाँ भी धान खरीदी केंद्र परसवानी की तरह बिना धान लाये ही बोगस धान की खरीदी की गयी है !

शिकायत के बाद महासमुंद के कलेक्टर श्री नीलेश कुमार क्षीरसगर ने जांच के आदेश दिए है लेकिन धन्य है महासमुंद जिले के उन जांच अधिकारियो को जो, जांच के नाम पर जांच और कार्यवाही छोड़, बाकी सब कुछ कर रहे है! परसवानी धान खरीदी फर्जीवाड़ा शीशे की तरह साफ़ है लेकिन कार्यवाही अभी तक नहीं की गयी ढाई महीने से जांच चल ही रहा है, उसी तरह धान खरीदी केंद्र बल्दीडीह, धान खरीदी केंद्र सल्डीह, धान खरीदी केंद्र सिरको में भी फर्जीवाड़ा साफ़ दिख रहा है लेकिन फर्जीवाड़ा करने वालो को रवि फसल के धान को [ समर्थन मूल्य के धान कमी में ] पूरा करने का समय दिया जा रहा है! इस कृपा दृष्टि के बदले क्या हो रहा है, सांकरा विश्रामगृह कांड से पुरे जिले और प्रदेश को पता चल रहा है !

समझिये कैसे होता है खेल, जिले के कई धान ख़रीदी में फर्जीवाड़ा में माहिर ख़रीदी प्रभारी पहले से ही तय कर लेते है कि उन्हें समर्थन मूल्य पर कितना बोगस धान ख़रीदी करना है। मान लीजिये 2000 क्विंटल धान अपने रिश्तेदार किसान या परिचित किसान के नाम पर बोगस ख़रीदी कर 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से समर्थन मूल्य में 50 लाख रुपये ले लिया जाता है । इस बार से पहले ख़रीदी केंद्रों से धान का उठाव जून माह तक होता था इस दौरान्त फर्जीवाड़ा में माहिर ख़रीदी प्रभारी, रबी फसल के धान को मार्केट से 2000 क्विंटल धान 1500 प्रति क्विंटल के हिसाब 30 लाख में खरीदी कर बाहर से ही डी.ओ.के बदले राइस मिलर को दे देते है और सरकार के आंख में धुल झोककर 20 लाख रुपये का अपने जेब मे डाल लेते थे लेकिन इस बार जिला प्रशासन और विपणन विभाग ने धान का समय मे उठाव कर ऐसे धान खरीदी प्रभारियों के मंसूबे पर पानी फिर गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments