Thursday, October 9, 2025
Homeखेलपारंपरिक खेलों में विजयी प्रतिभागियों को संसदीय सचिव ने किया पुरस्कृत।

पारंपरिक खेलों में विजयी प्रतिभागियों को संसदीय सचिव ने किया पुरस्कृत।

IBN24 Desk : महासमुंद (छत्तीसगढ़) संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने खेल मड़ई के तहत ग्राम खट्टी में आयोजित जिला स्तरीय पारंपरिक खेल प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को शिक्षा के साथ ही खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने जोर दिया।


ग्राम खट्टी में खेल मड़ई के तहत जिला स्तरीय पारंपरिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। आज रविवार को खेल प्रतियोगिता का समापन के साथ ही पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में कृषि उपज मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, सरपंच संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चंद्राकर, जनपद सदस्य कुणाल चंद्राकर, हेमंत डडसेना, सचिन गायकवाड़, रहीम चौहान मौजूद थे। कार्यक्रम में पहुंचने पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आत्मीय स्वागत किया गया। बाद इसके उन्होंने गेड़ी का लुत्फ उठाया। अपने संबोधन में संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों के प्रति रूझान बढ़ाने हरसंभव प्रयास कर रही है। विभिन्न खेलों के विकास व सुविधाओं की बढ़ोत्तरी के लिए छग खेल विकास प्राधिकरण का गठन किया गया है। भूपेश सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज यहां पारंपरिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रदेश सरकार की पहल से बच्चों व युवाओं में खेलों के प्रति झुकाव हो रहा है। उन्हांेने बच्चों को शिक्षा के साथ ही खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने का आव्हान किया। बाद इसके उन्होंने प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी मनोज धृतलहरे ने स्वागत भाषण देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में जिलेभर से बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शशि कुमार साहू, राधेलाल कमार, अश्वनी मंडावी, रेवाराम साहू, तोरण कन्नौजे, पवन साहू, मोहन साहू, सोहन साहू, महेंद्र टंडन, रामचरण पटेल सहित शिक्षकगण मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!