Homeछत्तीसगढ़राज्योत्सव में न्यौता देने अंडमान निकोबार जाएंगे संसदीय सचिव।

राज्योत्सव में न्यौता देने अंडमान निकोबार जाएंगे संसदीय सचिव।

IBN24 Desk महासमुंद (छत्तीसगढ़) राज्योत्सव व आदिवासी महोत्सव के आयोजन में न्यौता देने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की अगुवाई में छत्तीसगढ़ से एक टीम अंडमान निकोबार जाएगी।
गौरतलब है कि एक से तीन नवंबर तक राजधानी रायपुर में राज्योत्सव व आदिवासी महोत्सव का आयोजन किया गया है। इसका न्यौता देने विधायकों व अधिकारियों की टीम बनाई है। जिसके लिए संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर को अंडमान निकोबार की जिम्मेदारी मिली है। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर के साथ संसदीय सचिव विकास उपाध्याय व आईएफएस वरूण जैन का प्रतिनिधिमंडल अंडमान निकोबार जाएगा। जहां संस्कृति विभाग के माध्यम से उनके आदिवासी दलों को इस महोत्सव में शामिल होने निमंत्रण देंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments