IBN24 Desk : महासमुंद (छत्तीसगढ़) जिला मुख्यालय महासमुंद में भी अब पेट्रोल डीजल की किल्लत होने लगी है, महासमुंद शहर में 5 पेट्रोल पंप है लेकिन चार पेट्रोल पंप सूख चुके हैं न वहां डीजल है न पेट्रोल है। महासमुंद के पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप में डीजल और पेट्रोल बचा है डीजल पेट्रोल भरवाने के लिए लोग दूर-दूर से यहां पहुंच रहे हैं लाईन लगाकर डीजल और पेट्रोल ले रहे हैं लोगों के मन में शंका भी है कि कहीं डीजल और पेट्रोल खत्म हो जाएगा उसकी आपूर्ति सही नहीं हो पाएगी तो डीजल और पेट्रोल नहीं मिल पाएगी इसलिए लोग लाइन लगाकर दूर-दूर से पेट्रोल पंप में पेट्रोल और डीजल लेने आ रहे हैं।
