Homeअपराधराजधानी में लूटपाट और मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों...

राजधानी में लूटपाट और मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा लिया

IBN24 Desk : रायपुर (छत्तीसगढ़) राजधानी में लूटपाट और मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा लिया है। इस मामले में 2 आरोपियों और 3 नाबालिगों सहित कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों ने सेजबहार के पास दतरेंगा निवासी परिवार को निशाना बनाकर वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपियों के नाम चेतन नामदेव और नितिन ध्रुव बताए गए हैं। यह मुजगहन थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार 8 अप्रैल की रात करीब 1:30 बजे भूषण साहू अपनी दो भांजियों और एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से भाठागांव से मुजगहन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सेजबहार स्थित शुभम ऑटो पार्ट्स हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास दो बाइक पर सवार 5 बदमाशों ने रास्ता रोक लिया।

आरोपियों ने पहले मोटरसाइकिल गिराई, चाबी निकाली और डंडे से भूषण और उसके साथी पर हमला कर दिया। चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना के दौरान बीच-बचाव करने आईं दोनों भांजियों के साथ भी मारपीट की गई और उन्हें खींचने की कोशिश की गई, जिससे उनके कपड़े फट गए। आरोपी गले की चेन, ताबीज, दो मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए थे।

पीड़ित की शिकायत पर थाना मुजगहन में धारा 310(2), 74 बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, मुजगहन थाना और न्यू राजेंद्र नगर थाना की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान की।

जांच के दौरान मुख्य आरोपी चेतन नामदेव को पकड़ा गया, जिसने अपने साथी नितिन ध्रुव और तीन नाबालिगों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल, 2 मोबाइल फोन, चाकू, डंडा और लूटा का सामान जब्त किया है।

पहले भी जेल जा चुका आरोपी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी चेतन नामदेव और एक नाबालिग पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक प्रक्रिया में भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि शहर में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments