Homeछत्तीसगढ़महासमुन्द में माहेश्वरी पंचायत ने की कोरोना काल की संजीवनी आक्सीजन सिलेंडर...

महासमुन्द में माहेश्वरी पंचायत ने की कोरोना काल की संजीवनी आक्सीजन सिलेंडर दान।
संसदीय सचिव की पहल व अपील पर आगे आ रहे दानदाता व सामजिक संगठन के पदाधिकारी।


महासमुंद (महासमुन्द) माहेश्वरी कल्याण समिति महासमुंद ने मानवता का परिचय देते हुए कोरोना मरीजों के बेहतर इलाज के लिए आज सोमवार को दो आक्सीजन सिलेंडर दान की। संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर की मौजूदगी में समिति के पदाधिकारियों ने जिला हाॅस्पिटल प्रबंधन को आॅक्सीजन सिलेंडर सौंपा। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने समिति की इस सराहनीय पहल के लिए सभी पदाधिकारियों का आभार जताया है।
संसदीय सचिव श्री चंद्राकर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अपना अहम योगदान दे रहे हैं। साथ ही सामाजिक संगठनों व दानदाताओं से सहयोग के लिए अपील कर रहे हैं। इसी तारतम्य में आज सोमवार को माहेश्वरी कल्याण समिति महासमुंद ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर की मौजूदगी में दो आक्सीजन सिलेंडर दान करते हुए जिला हाॅस्पिटल प्रबंधन को सौंपा। इस अवसर पर मेडिकल काॅलेज के डीन पीके निगम, सिविल सर्जन डा एनके मंडपे, तहसीलदार मूलचंद चोपड़ा, प्रो. एआर वर्मा, प्रो योगेंद्र मलहोत्रा, डा नागेश्वर राव सहित समिति के जीवनलाल गांधी, पन्नालाल चांडक, अशोक राठी, पारस चांडक, देवीचंद राठी, ब्रदीनारायण लड्ढा, ताराचंद चांडक व पराग शर्मा मौजूद रहे। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि कोरोना के इस संकटकाल में कोरोना मरीजों के लिए आॅक्सीजन संजीवनी का काम कर रहा है। ऐसे में माहेश्वरी पंचायत के पदाधिकारियों की पहल सराहनीय है। उन्होंने समाज के सभी पदाधिकारियों का आभार जताते हुए समाजसेवी संगठनों व दानदाताओं से सहयोग की अपील की है।



संसदीय सचिव ने हाॅस्पिटल प्रबंधन से ली जानकारी
संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने आज सोमवार को हाॅस्पिटल प्रंबधन से कोरोना मरीजों के बेहतर इलाज के लिए आवश्यक संसाधनों के संबंध में जानकारी भी ली। इस दौरान मौजूद मेडिकल काॅलेज के डीन पीके निगम व सिविल सर्जन डाॅ एनके मंडपे ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर को बताया कि वर्तमान में 51 आक्सीजनयुक्त बेड है। जल्द ही तीस और अतिरिक्त आॅक्सीजन बेड की उपलब्धता हो जाएगी। इसके अलावा यहां उपलब्ध 34 आक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन से कोरोना के गंभीर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने उपलब्ध संसाधनों से मरीजों का बेहतर इलाज करने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments