
महासमुन्द (छत्तीसगढ़) महासमुन्द-
महासमुन्द में साइबर सेल और सिटी कोतवाली की संयुक्त कार्रवाई से महासमुंद शहर में सट्टा-पट्टी खेलाने वाले कुछ नामचिन्ह लोगो को चिन्हांकित कर उनके ठिकानों पर दबिश देकर सट्टा-पट्टी खेलाने वालों को पकड़ा गया। आरोपी मनहरण लाल धु्रव पिता स्व. लतेल राम धु्रव उम्र 49 वर्ष सा. बढ़ाईपारा वार्ड नं0 15 महासमुंद एवं राकेश कन्नौजे पिता स्व. सीताराम कन्नौजे उम्र 40 वर्ष सा. पुराना मलेरिया आफिस वार्ड नं0 29 महासमुंद शामिल है।
इन सटोरिए के पास से पुलिस ने अंको पर रुपए का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी खेला रहे थे। आरोपी अलग-अलग स्थानों में सट्टा-पट्टी खेला रहे थे। जिसपर सायबर सेल एवं थाना कोतवाली की टीम संयुक्त कार्यवाही करते हुये एक को बढ़ाईपारा एवं दूसरे को पुराना मलेरिया आफिस के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से लाखो की सट्टा-पट्टी, पेन एवं नगदी 22,500 रुपए जप्त कर उनके विरूद्ध थाना महासमुंद में धारा 4 (क) जुआ एक्ट के तहत पृथक-पृथक कार्यवाही किया जा रहा है।
