Saturday, January 17, 2026
Homeछत्तीसगढ़धीवर समाज के भवन में पांच लाख की लागत से बनेगा शेडसमाज...

धीवर समाज के भवन में पांच लाख की लागत से बनेगा शेड
समाज के पदाधिकारियों की मांग पर संसदीय सचिव ने की राशि देने की घोषणा।

IBN24 Desk : महासमुंद (छत्तीसगढ़) धीवर समाज महासमुन्द के भवन में पांच लाख रुपए की लागत से शेड का निर्माण कराया जाएगा। आज शुक्रवार को संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से समाज के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर रिक्त भूमि में शेड निर्माण की मांग की। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने पांच लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। राशि की घोषणा पर समाज के लोगों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है।
आज शुक्रवार को ढीमर समाज के पदाधिकारियों ने संसदीय निवास पहुंच कर संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि महासमुन्द में धीवर समाज का भवन हैं, जहाँ रिक्त भूमि में शेड निर्माण की जरूरत है। शेड नहीं होने से बरसात व गर्मी के दिनों में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने शेड निर्माण की मांग की। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने विधायक निधि से पांच लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। राशि की घोषणा पर ढीमर समाज के अध्यक्ष डोमार धीवर, मंगलू राम धीवर, संतराम धीवर, जगत राम धीवर, कन्हैया धीवर, नारद धीवर, खिलावन धीवर, गोपी धीवर, सुनील धीवर, महेश कुमार धीवर, संतोष धीवर, सूरज धीवर आदि ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!