Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में शिक्षकों नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ, 500 व्याख्याता शिक्षकों की नियुक्ति किया...

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ, 500 व्याख्याता शिक्षकों की नियुक्ति किया जा रहा जारी।

तीन दिन पहले ही  छत्तीसगढ़ सरकार ने हंरी झंडी दिखा दिया था। बतादें, 14500 शिक्षक की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार ने जारी किया था।

रायपुर (छत्तीसगढ़) शिक्षक नियुक्ति पत्र को लेकर प्रदेश में लंबे समय से इंतजार किया रहा है। आखिरकर आज 500 व्याख्याता शिक्षकों की नियुक्ति पत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। डीपीआई ने पत्र जारी कर दिया है। प्रदेश सरकार के निर्देश मिलते ही विभागीय अमला इस पर अमलीजामा पहनना शुरू कर दिए हैं। प्रदेश सरकार ने कुछ दिन पहले ही नियुक्तियों में 2 साल के बजाय 3 साल का प्रोबेशन पीरियड तय कर दिया है। लिहाजा 3 साल तक नियुक्त टीचरों को परिवीक्षा अवधि में वेतन वित्त विभाग के तय निर्देश के मुताबिक दिया जाएगा। आपको बतादें कि मार्च 2019 में ही प्रदेश सरकार ने टीचर, सहायक शिक्षक, व्याख्याता, लैब टीचर सहित अन्य टीचरों के 14500 पदों पर विज्ञापन जारी किए थे। परीक्षा भी वक़्त पर हो गयी, लेकिन नियुक्ति टलती रही हालाकिं इस मामले में 100 से अधिक मामले हाइकोर्ट में लगे हुए हैं। ऐसे में नियुक्ति की राह बहुत ज्यादा आसान नहीं होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments