Thursday, October 9, 2025
Homeछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री सुपोषण योजना:कलेक्टर जुड़े वीडियों काॅलिंग के जरिए एनीमिक पीड़ित महिलाओं से...

मुख्यमंत्री सुपोषण योजना:
कलेक्टर जुड़े वीडियों काॅलिंग के जरिए एनीमिक पीड़ित महिलाओं से गुुणवत्तापूर्ण गरम पौष्टिक भोजन मिलने की ली जानकारी।

महासमुन्द छत्तीसगढ़) महासमुन्द कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज यहां अपने कार्यालय कक्ष से मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के तहत् व्हाट्सएप वीडियों काॅलिंग के जरिए एनीमिक पीड़ित महिलाओं से जुड़े। उन्होंने ग्राम पंचायत बिरकोनी की श्रीमती मेनका साहू और ग्राम पंचायत बड़गांव की श्रीमती गौरी निषाद से बात की। कलेक्टर ने दोनों महिलाओं से उनके गांव के आॅगनबाड़ी केन्द्र गुुणवत्तापूर्ण गरम पौष्टिक भोजन मिलने की ली जानकारी ली। श्रीमती मेनका साहू और गौरी निषाद ने बताया कि उन्हें माह फरवरी से सप्ताह में तीन दिन गरम भोजन दाल, साग-सब्जी और रोटी दी जा रही है। इसके साथ ही गांव के कुपोषित बच्चांे को भी भोजन परोसा जा रहा है। कलेक्टर ने जब पूछा कि उनके गांव के कितने बच्चें और महिलाओं को गरम भोजन मिल रहा है। तो उन्होंने बताया कि गांव की लगभग 12-13 महिलाओं को गरम भोजन मिल रहा हैं। बतादें कि कलेक्टर ने जिला खनिज न्यास निधि से जिले में माह फरवरी से 06 माह से 03 वर्ष तक के कुपोषित बच्चें और चिन्हांकित एनीमिक महिलाओं को आॅगनबाड़ी केन्द्रों में सप्ताह में तीन दिन दिए जा रहें गुुणवत्तापूर्ण गरम पौष्टिक भोजन परोसने के निर्देश दिए थे। यह काम जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के जिम्मे है। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. रवि मित्तल मौजूद थे।
कलेक्टर ने आगे पूछा कि उन्हें अब कैसा महसूस हो रहा है। श्रीमती निषाद ने बताया कि पहले से वे बेहतर महसूस कर रही हैं। उन्हें थकान भी कम होती है। कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने कहा कि इस योजना का मकसद बच्चों में कुपोषण और एनीमिक पीड़ित महिलाओं एनीमिकता दूर करना है। उन्होंने आगे कहा कि वे स्वास्थ्य की भी नियमित जाॅच कराएं और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। कलेक्टर ने कहा कि आज से 60 उम्र से ज्यादा और 45 से 59 उम्र के गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों को कोरेाना का टीका लगाया जाना शुरू हुआ है। फिलहाल ये महासमुन्द चिकित्सालय में निःशुल्क और निजी चिकित्सालय आर.एल.सी. मल्टी स्पेसलिस्ट हाॅस्पिटल में शुल्क लेकर लगाया जा रहा है। अपने गांव के पात्र लोगों को इस बारें में बताएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!