Thursday, October 9, 2025
Homeछत्तीसगढ़पटेवा में संचालित होगा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मिडियम स्कूल, संसदीय सचिव की...

पटेवा में संचालित होगा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मिडियम स्कूल,
संसदीय सचिव की पहल पर सीएम ने की थी घोषणा, बजट में किया गया प्रावधान।


IBN24 Desk : महासमुंद (छत्तीसगढ़) महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के पटेवा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मिडियम स्कूल संचालित होगा। इसके लिए वर्ष 2023-2024 के बजट में राशि प्रावधान किया गया है।
गौरतलब है कि भेंट मुलाकात कार्यक्रम में महासमुंद पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोे संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने पटेवा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मिडियम स्कूल खोले जाने की ओर ध्यानाकर्षित कराया था। जिस पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने यहां स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मिडियम स्कूल खोले जाने की घोषणा की। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मिडियम स्कूल के संचालन के लिए कवायद भी शुरू कर दी गई है। संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने जानकारी देते हुए बताया कि पटेवा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मिडियम स्कूल संचालित होगा। इसके लिए बजट में राशि का प्रावधान किया गया है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मिडियम स्कूल के रूप में परिवर्तित होेने पर स्कूल में पदों का निर्धारण भी कर दिया गया है। जिसके तहत पटेवा के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मिडियम स्कूल में 24 पदों में से व्याख्याता के 10, शिक्षक के चार पद, कंप्यूटर शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, सहायक शिक्षक के एक-एक पद, सहायक शिक्षक के पांच पद, सहायक शिक्षक विज्ञान के दो पद व ग्रंथपाल के एक पद शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पटेवा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मिडियम स्कूल संचालित होने से पटेवा सहित आसपास के गांवों के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा सुलभ हो सकेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सकारात्मक सोच से प्रदेश़ सरकार ने उन परिवारों के सपनों को साकार करने का बीड़ा उठाया है जो कमजोर, आर्थिक स्थिति की वजह से अपने बच्चों को महंगे अंग्रेजी निजी स्कूलों में शिक्षा दिलाने में समर्थ नहीं थे। विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर की सभी प्रकार की प्रतियोगिताओं के काबिल बनाने के उद्देश्य से अंग्रेजी मीडियम में अध्ययन-अध्यापन को बढ़ावा देने के लिए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम के स्कूल की शुरूआत की गई। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने बताया कि महासमुंद विकासखंड के हाईस्कूल बनपचरी को हायरसेकेंडरी स्कूल के रूप में तथा पासीद के पर्वू माध्यमिक शाला का हाईस्कूल के रूप में उन्नयन होने पर बजट में राशि का प्रावधान करते हुए व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक, ग्रंथपाल, सहायक ग्रेड तीन व नियमित भृत्य के पदों का निर्धारण किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!