Homeउत्कृष्ट कार्यकोविड 19 संकटकाल में उल्लेखनीय कार्य, स्काउट गाइड छग को मिला, तीसरा...

कोविड 19 संकटकाल में उल्लेखनीय कार्य, स्काउट गाइड छग को मिला, तीसरा पुरस्कार।

महासमुन्द (छत्तीसगढ़)

महासमुन्द। कोविड 19 महामारी के संकटकाल के दौरान उल्लेखनीय कार्य के लिए देशभर में छत्तीसगढ़ भारत स्काउट गाइड को तीसरा पुरस्कार मिला है। राष्ट्रीय मुख्यालय दिल्ली में आज सोमवार को राज्य सचिव कैलाश सोनी को पुरस्कृत किया गया।

गौरतलब है कि भारत स्काउट गाइड छग के राज्य आयुक्त विनोद सेवनलाल चंद्राकर के मार्गदर्शन व दिशा निर्देश में कोविड 19 महामारी संकटकाल के दौरान जरूरतमंदों की सहायता करने के साथ ही जनजागरण अभियान चलाया गया। उल्लेखनीय कार्य के लिए देशभर में छत्तीसगढ़ भारत स्काउट गाइड को तीसरा स्थान प्रदान किया गया। जिसमें 20 हजार की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। तृतीय पुरस्कार प्राप्त होने पर राज्य आयुक्त श्री चंद्राकर ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए पूरी टीम को शुभकामनाएं दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments