Homeछत्तीसगढ़करणीकृपा पॉवर प्लांट का 16 गाव के ग्रामीण कर रहे है विरोध।...

करणीकृपा पॉवर प्लांट का 16 गाव के ग्रामीण कर रहे है विरोध। महासमुंद जिले के खैरझिठी में लग रहा है प्लांट।

IBN24 Desk: महासमुंद (छत्तीसगढ़) महासमुंद जिले के ग्राम खैरझिठी मे प्रस्तावित मिनी स्टील पावर प्लांट का ग्राम खैरझिठी सहित आसपास के 16 गावों के ग्रामीण विरोध कर रहे है और पिछले 39 दिन आए घरने पर बैठे है। धरने पर 39 दिन होने के बाद भी जिला प्रशासन से किसी तरह की पहल नही होने पर ग्रामीणों ने महासमुंद कलेक्ट्रट का घेराव किया और कलेक्टरेट में धरने पर बैठ गए। देर शाम ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी बात रखी। महासमुंद कलेक्टर ने जांच कर कार्यवाही करने की बात कही।छत्तीसगढ़ किसान संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सैकड़ो महिला पुरषों ने प्लांट लगने के विरोध में कलेक्टरेट का घेराव किया। दरअसल महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत खैरझिठी मे करणीकृपा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 125 एकड़ में मिनी स्टील पावर प्लांट लगाया जा रहा है जिसके लिए कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। प्लांट खोले जाने का ग्राम सभा प्रस्तव मे भी ग्रामीणो ने विरोध किया था लेकिन करणीकृपा प्राइवेट द्वारा लगातार प्लांट के लिए निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।

प्लांट खोले जाने के विरोध में 16 गाव के ग्रामीण 39 दिन से धरना भी दे रहे है। इस प्लांट के लिए जो जमीन खरीदी गई है उसमें कृषि भूमि, आदिवासी की भूमि,वन भूमि और काबिल कास्त भूमि भी है जिसे राजस्व विभाग में बिना ट्रांसफर कराए पावर प्लांट का निर्माण किये जाने की बात की जा रही है।कलेक्ट्रेट घेराव करने पहुचे स्थानीय लोगों का कहना है कि प्लांट लगने से इलाके में प्रदूषण बढ़ेगा साथ ही खेतों की उर्वरा शक्ति कम हो जाएगी निस्तारित मिलने वाला पानी भी दूषित होगा जिससे लोगों की तकलीफ बढ़ेगी लोगों को कई प्रकार की बीमारी हो सकती है । हमने कलेक्टर से मिलकर प्लांट के लिए चल रहे काम को बंद करवाने की बात कही है।अगर प्लांट प्लांट में चले रहे निर्माण कार्य जिला प्रशासन ने बंद नही कराया तो एक बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा चक्का जाम किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में पहुचे संयुक्त किसान मोर्चा के  प्रांतीय प्रवक्ता जागेश्वर प्रसाद ने कहा कि करणीकृपा पावर प्लांट अवैध तरीके से खोला जा रहा है जिसमे जिला प्रशासन भी मिला हुआ है इस प्लांट के लिए जो जमीन खरीदी गई है उसमें कृषि भूमि, आदिवासी की भूमि,वन भूमि और काबिल कास्त भूमि भी है जिसे राजस्व विभाग में बिना ट्रांसफर कराए पावर प्लांट का निर्माण किया जा रहा है।इस मामले में महासमुंद कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर ने कहा कि पावर प्लांट लगने के विरोध में ग्रामीण आये थे उन्होंने प्लांट के लिए ख़रीदी गयी जमीन में आदिवासी जमीन, काबिल कास्त जमीन, वन भूमि की जमीन होने की बात कही है इस पर जांच की जाएगी जांच के बाद कार्यवाही किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments