Thursday, October 9, 2025
Homeकार्यवाहीअब खैर नही, धान खरीदी में फर्जीवाड़ा करने वालो पर होगी कड़ी...

अब खैर नही, धान खरीदी में फर्जीवाड़ा करने वालो पर होगी कड़ी कार्यवाही। धान खरीदी केंद्र टांगापासा के खरीदी प्रभारी के विरुद्ध FIR दर्ज।

IBN24 Desk : महासमुन्द (छत्तीसगढ़) महासमुन्द जिले के पिथौरा ब्लाक के फर्जीवाड़ा के लिए प्रदेशभर में चर्चित पिरदा ब्रांच के धान उपार्जन केंद्र टांगापासा में लगभग 90 लाख का फर्जीवाड़ा सामने आया है। धान खरीदी वर्ष 2023-24 में धान उपार्जन केंद्र तांगापासा में 868 किसानों से कुल 70158.00 कविंटल धान की।खरीदी की गई और 67240.35 कविंटल धान का परिवहन हुआ तथा 2917.65 कविंटल धान परिवहन हेतु शेष दिख रहा है पर भौतिक सत्यापन के समय मौके में धान नही पाया गया।

FIR की कापी

उपार्जन केंद्र प्रभारी टांगापासा जन्मजय चौधरी पर घोर अनियमितता कर संस्था को 2717.65 कविंटल धान की कमी से समर्थन मूल्य 63,69,229.95 रुपये एवं कृषक उन्नति योजना की राशि 26,75,485.05 रुपये इस प्रकार कुल राशि 90 लाख 44 हजार 715 रुपये शासन को नुकसान पहुचाने का दोषी पाया गया है। जिला प्रशासन ने उपार्जन केंद्र प्रभारी जन्मजय चौधरी के विरुद्ध बसना थाने में FIR दर्ज कराया है।

महासमुन्द जिले के बहुचर्चित पिरदा ब्रांच के अंतर्गत आने वाले धान खरीदी केंद्रों में हर साल करोड़ो का फर्जीवाड़ा होता है और समय समय पर FIR भी होते रहता है। कुछ वर्ष पूर्व पिरदा के धान खरीदी प्रभारी के विरुद्ध FIR दर्ज हुआ था। धान खरीदी वर्ष 2023-24 में फर्जीवाड़ा मामले में जाड़ामुड़ा धान खरीदी प्रभारी के विरुद्ध FIR दर्ज हुआ है। अब धान उपार्जन केंद्र तांगापासा के प्रभारी के विरुद्ध मामला दर्ज हुआ है।

महासमुन्द के कलेक्टर विनय कुमार लंगेह का कहना है कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार का फर्जीवाड़ा करने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी, किसी भी हाल में फर्जीवाड़ा करने वालो को बख्शा नही जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!