IBN24 Desk : महासमुन्द (छत्तीसगढ़) महासमुन्द जिले में धान खरीदी वर्ष 2023-24 में छत्तीसगढ़ में सबसे बड़े फर्जीवाड़ा जिले के पिथौरा ब्लाक के जाड़ामुड़ा धान खरीदी केंद्र में उजागर हुआ था। जिसमे समिति के कर्मचारियों और किसानो ने मिलीभगत कर दूसरे किसानो के खेत के रकबे को अपने रकबे में जोड़वाकर करोडो का धान खरीदी में फर्जीवाड़ा किया है। इस पुरे मामले में पिछले तीन महीने से जिला प्रशासन की 5 सदस्यीय टीम जांच कर रही है।
इस फर्जीवाड़े में महिलाये भी शामिल है जिन्होंने जाड़ामुड़ा समिति के कर्मचारी से मिलीभगत कर अपना रकबा बढ़वाकर समिति में धान बिक्री दिखाकर शातिर तरीके से लाखो रुपये बैंक से निकाल लिए ।
1. सावित्री / जेठलाल, इनके पास झारमुडा खसरा क्रमांक [19 ] में 0.4000 हेक्टेयर, खसरा क्रमांक [20] में 0.7000 हेक्टेयर और खसरा क्रमांक [95] में 2.2800 हेक्टेयर कुल 3.38 हेक्टेयर यानी 8 एकड़ 45 डिसमिल है।

जिसे फर्जी तरीके से बढ़ाकर खेती की जमीन 9.8800 हेक्टेयर यानी 24 एकड़ 7 डिसमिल किया गया, जबकि इनकी कुल खेती की जमीन 8 एकड़ 45 डिसमिल है। 8 एकड़ 45 खेती की जमीन के हिसाब से इन्हे प्रति एकड़ 21 क्विंटल के हिसाब से 177 क्विंटल 45 किलोग्राम धान बेचने की पात्रता है लेकिन फर्जी तरीके से रकबा बढाकर इनके द्वारा 480 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर बेचा गया और बैंक से लाखो रुपये आहरण किया गया।

2. सरिता / धनुर्जय, इनके पास 1.12 हेक्टेयर यानी 2 एकड़ 80 डिसमिल खेती की जमीन है।

जिसे फर्जी तरीके से बढ़ाकर खेती की जमीन 4.2500 हेक्टेयर यानी 10 एकड़ 62 डिसमिल किया गया है। 2 एकड़ 80 डिसमिल खेती की जमीन में इन्हे 58 क्विंटल 80 किलो बेचने की पात्रता है पर इनके द्वारा समर्थन मूल्य में 220 क्विंटल धान बेचा गया है और बैंक से लाखो रुपये का आहरण किया गया है।

इस फर्जीवाड़े में 18 किसानो के नाम है जिसमे शिवा बरिहा पिता भिखारी बरिहा, गौतम बरिहा पिता कुशनो, बोदराम पिता भरत, आनंद पिता चमरा, मुरारी पिता लक्ष्मीधर, हितेश पिता आशाराम, जलसिंह पिता विश्राम बरिहा, राम प्रसाद पिता नन्दलाल ,संतलाल पिता ईश्वर, दाशरथी पिता ईश्वर, मनोहर पिता बैकुंठबिहारी, चन्दर सिंह पिता सुखीराम, घनश्याम पिता चिंता राम सहित कई नाम शामिल है।
धान खरीदी में प्रदेश के सबसे बड़े फर्जीवाड़े में जिला प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए जनवरी माह में ही जांच के आदेश दिए थे। जांच के लिए 5 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। जांच अधिकारियों का कहना हैं कि प्रारंभिक जांच में इस फर्जीवाड़े में शामिल जाड़ामुडा के समिति प्रबंधक उमेश भोई और दो ऑपरेटर और एक किसान राम प्रसाद के खिलाफ बसना थाना में FIR दर्ज करवाया गया है जैसे जैसे जांच आगे बढ़ेगी वैसे वैसे इस फर्जीवाड़े में शामिल लोगो के खिलाफ मामला दर्ज होगा।
अगले अंक में जानिए पिछले साल भी जाड़ामुडा समिति में कैसे किया गया था धान ख़रीदी में करोड़ो का फर्जीवाड़ा…
