Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक मौसम ड्राई रहने की संभावना

छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक मौसम ड्राई रहने की संभावना

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़)  छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक मौसम ड्राई रहने की संभावना है। इसके बाद 27 अक्टूबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 28 और 29 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार है। फिलहाल, प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई है।

24 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। रायपुर में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रहा।

राजधानी रायपुर में 25 अक्टूबर को आकाश साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments