IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़)छत्तीसगढ़ में कैंसर का इलाज पूरा कर चुके मरीजों की देखभाल के लिए 49 मेडिकल ऑफिसर्स को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) और ECHO इंडिया ने इसके लिए कैंसर सर्वाइवरशिप केयर प्रोग्राम शुरू किया है। इसमें डॉक्टरों को मरीजों के रेगुलर फॉलो-अप, इलाज के साइड इफेक्ट्स के मैनेजमेंट, मेंटल हेल्थ और रिहैबिलिटेशन से जुड़ी देखभाल की जानकारी दी जाएगी। प्रोग्राम का प्री-लॉन्च और ओरिएंटेशन सेशन 28 अक्टूबर को आयोजित किया गया।
8 मॉड्यूल में होगी ट्रेनिंग
ट्रेनिंग प्रोग्राम में 8 मॉड्यूल शामिल हैं। इसके जरिए डॉक्टरों की कैपेसिटी बिल्डिंग की जाएगी, ताकि वे कैंसर का इलाज पूरा होने के बाद भी मरीजों की सेहत पर नजर रख सकें और जरूरत के अनुसार इलाज व दूसरी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा सकें।
कैंसर का इलाज पूरा होने के बाद भी मरीजों को कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। इनमें इलाज के साइड इफेक्ट्स, शारीरिक समस्याएं और मेंटल हेल्थ से जुड़ी दिक्कतें शामिल हैं। ऐसे में रेगुलर फॉलो-अप और समय पर जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं देना इस प्रोग्राम का मुख्य फोकस है।
इस कार्यक्रम में NP-NCD के उप संचालक डॉ. संजीव मेश्राम और राज्य सलाहकार अभिलाषा शर्मा मौजूद रहीं। CHIP फाउंडेश की ओर से डॉ. शेखर गोवर्धन ने रिसोर्स पर्सन के रूप में सहयोग दिया।
