Homeछत्तीसगढ़नगर निगम कार्यालय परिसर में गुरुवार दोपहर महापौर अल्का बाघमार की सरकारी...

नगर निगम कार्यालय परिसर में गुरुवार दोपहर महापौर अल्का बाघमार की सरकारी कार (CG 07 DE 2417) में अचानक आग लग गई

IBN24 Desk: दुर्ग (छत्तीसगढ़)। नगर निगम कार्यालय परिसर में गुरुवार दोपहर महापौर अल्का बाघमार की सरकारी कार (CG 07 DE 2417) में अचानक आग लग गई। महापौर के कार से उतरने के करीब 5 से 7 मिनट बाद वाहन से धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही देर में आग तेजी से फैल गई। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, महापौर अल्का बाघमार गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे भिलाई स्थित स्टील कॉलोनी निवास से सरकारी कार से दुर्ग निगम कार्यालय पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि उनके निवास से निगम कार्यालय की दूरी करीब 3 किलोमीटर है।निगम कार्यालय पहुंचने के बाद महापौर कार से उतरकर अपने कक्ष में चली गईं। करीब 5 से 7 मिनट बाद वाहन से धुआं उठता दिखाई दिया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

महापौर ने समय रहते फाइलें निकालीं

महापौर ने बताया कि कार से धुआं उठता देखकर उन्होंने तत्काल वाहन में रखी महत्वपूर्ण फाइलें और अन्य सामान बाहर निकाल लिया। इसके कुछ ही देर बाद आग ने कार के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम निगम परिसर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझने से इसे आसपास के हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया।

वायरिंग में शॉर्ट सर्किट की आशंका

महापौर ने शुरुआती तौर पर कार में आग लगने की वजह वायरिंग में खराबी और शॉर्ट सर्किट होने की संभावना जताई है। हालांकि, आग लगने की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की जानकारी मिलते ही FSL टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने कार और घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी या इसके पीछे कोई अन्य तकनीकी वजह थी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments