Homeछत्तीसगढ़महासमुंद में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने चीनी की बढ़ती कीमतों...

महासमुंद में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने चीनी की बढ़ती कीमतों के विरोध में नेहरू चौक स्थित नेहरू प्रतिमा के पास ‘चीनी सत्याग्रह’ किया

IBN24 Desk:महासमुंद (छत्तीसगढ़) महासमुंद में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने चीनी की बढ़ती कीमतों के विरोध में नेहरू चौक स्थित नेहरू प्रतिमा के पास ‘चीनी सत्याग्रह’ किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और चीनी के बढ़ते दामों पर नाराजगी जताई।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष और खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ने आरोप लगाया कि इथेनॉल के ज्यादा उत्पादन और सरकार की नीतियों के कारण चीनी के उत्पादन और उपलब्धता पर असर पड़ा है। पहले चीनी की कीमत करीब 40 रुपए प्रति किलो थी, जो अब बढ़कर 70 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है।

समय पर आयात नहीं करने का लगाया आरोप

द्वारिकाधीश यादव ने बढ़ती कीमतों के लिए केंद्र सरकार की नीतियों को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने समय पर चीनी के आयात का फैसला नहीं लिया, जिसके कारण कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments