Homeछत्तीसगढ़राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में सड़क किनारे अधेड़ व्यक्ति की...

राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में सड़क किनारे अधेड़ व्यक्ति की लाश मिली

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में सड़क किनारे अधेड़ व्यक्ति की लाश मिली है। मृतक की पहचान फाफाडीह निवासी कैलाश निर्मलकर के रूप में हुई है। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। बताया जा रहा है कि उसे शराब पीने की आदत थी और वह शनिवार शाम से लापता था।

रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे उसका शव पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही खमतराई थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नाली में पड़ा था शव

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक का शव सड़क किनारे नाली में पड़ा हुआ था। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments