Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में जादूटोना के शक में एक व्यक्ति की...

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में जादूटोना के शक में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई

IBN24 Desk:  दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में जादूटोना के शक में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपियों ने उसके शव को श्मशान घाट में जला दिया। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों की पहचान कर ली है।

घटना कुआकोंडा थाना क्षेत्र के पोरोपरिया पटेलपारा की बताई जा रही है। पुलिस ने हत्या समेत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य लोगों, घटनाक्रम और सबूतों की भी जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, 1 सितंबर 2026 को अरनपुर थाना क्षेत्र के पोरोपरिया पटेलपारा में एक व्यक्ति की जादूटोना करने के शक में हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। बताया गया कि हत्या के बाद आरोपी शव को श्मशान घाट ले गए और वहां उसे जला दिया।

सूचना मिलते ही अरनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सबूत जुटाने के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल की जांच कर जरूरी सबूत जुटाए।

हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 190, 191, 332(1), 238, 127(2), 115(2), 351 और 296 के तहत केस दर्ज किया है। जांच के दौरान पुलिस ने घटना में शामिल 6 संदिग्ध आरोपियों की पहचान कर ली है। इनमें कोसा मंडावी, नंदा मंडावी, नंदा कोवासी, आयता कवासी, भीमा मंडावी और हिड़मा बारसे शामिल हैं।

जादूटोना के शक को लेकर हत्या का आरोप

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक पर जादूटोना करने का शक था। हालांकि, घटना के पीछे की पूरी वजह, हत्या में प्रत्येक आरोपी की भूमिका और शव को जलाने से संबंधित परिस्थितियों की पुलिस विस्तृत जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। घटना से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका, हत्या की वजह और घटनाक्रम से संबंधित साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और आरोपियों की भूमिका की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments