Homeछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा में सार्वजनिक स्थान पर तलवारनुमा धारदार हथियार लेकर घूमने और लोगों...

जांजगीर-चांपा में सार्वजनिक स्थान पर तलवारनुमा धारदार हथियार लेकर घूमने और लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

IBN24 Desk:जांजगीर-चांपा(छत्तीसगढ़) जांजगीर-चांपा में सार्वजनिक स्थान पर तलवारनुमा धारदार हथियार लेकर घूमने और लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोहे का तलवारनुमा हथियार जब्त किया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

मुखबिर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस

पुलिस के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि रानी रोड स्थित थाना चौक के पास एक व्यक्ति तलवारनुमा हथियार लेकर घूम रहा है और आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही चांपा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा।

हथियार रखने के दस्तावेज नहीं दिखा सका

पूछताछ में आरोपी की पहचान कमलेश कुमार देवांगन (46), निवासी रानी रोड, चांपा के रूप में हुई। पुलिस ने उसे हथियार रखने से संबंधित वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिया, लेकिन वह दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने लोहे के तलवारनुमा धारदार हथियार को विधिवत जब्त कर लिया।

आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना चांपा के निरीक्षक कमलेश कुमार सेन्डे, उपनिरीक्षक भवानी सिंह चौहान और थाना स्टाफ का योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments