Homeछत्तीसगढ़मनेंद्रगढ़ में संचालित अनुविभागीय अधिकारी, सेतु विभाग के कार्यालय को बैकुंठपुर स्थानांतरित...

मनेंद्रगढ़ में संचालित अनुविभागीय अधिकारी, सेतु विभाग के कार्यालय को बैकुंठपुर स्थानांतरित करने के आदेश के विरोध में मंगलवार को कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया

IBN24 Desk:मनेंद्रगढ़ (छत्तीसगढ़) मनेंद्रगढ़ में संचालित अनुविभागीय अधिकारी, सेतु विभाग के कार्यालय को बैकुंठपुर स्थानांतरित करने के आदेश के विरोध में मंगलवार को कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस के पार्षदों और पदाधिकारियों ने सेतु निर्माण विभाग के कार्यालय पहुंचकर गेट पर नारेबाजी की। विरोध के चलते फिलहाल कार्यालय का सामान ले जाने की कार्रवाई रोक दी गई है।

आदेश के तहत मनेंद्रगढ़ में संचालित अनुविभागीय अधिकारी, सेतु विभाग का कार्यालय बंद कर उसका सेटअप बैकुंठपुर स्थानांतरित किया जाना है। इसी प्रक्रिया के तहत मंगलवार को कार्यालय का फर्नीचर और अन्य सामग्री ले जाने के लिए वाहन पहुंचा था। इसकी जानकारी मिलते ही कांग्रेस के पार्षद और पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और विरोध शुरू कर दिया।

तहसीलदार के आश्वासन पर धरना खत्म

प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय को मनेन्द्रगढ़ से बैकुंठपुर ले जाने के फैसले पर आपत्ति जताते हुए नारेबाजी की। कांग्रेसियों के विरोध के चलते सामान ले जाने की कार्रवाई रोक दी गई। इस दौरान मौके पर माहौल गरमाया रहा।

मामले में मनेन्द्रगढ़ तहसीलदार विनीत सिंह ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया। इसके बाद कांग्रेसियों ने धरना समाप्त कर दिया। फिलहाल विरोध के बाद कार्यालय का सेटअप बैकुंठपुर ले जाने की प्रक्रिया रुकी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments