IBN24 Desk: महासमुंद (छत्तीसगढ़) महासमुंद छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जिले के नेशनल हाइवे 53 पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, सभी लोग ओडिशा के संबलपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे।
बावनकेरा चौक के पास हुआ खौफनाक हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह एनएच-53 पर स्थित बावनकेरा चौक के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे 16-चक्का ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। घटना के वक्त कार में कुल 5 लोग सवार थे।
हादसे की भयावहता को देखकर आसपास के राहगीरों के रोंगटे खड़े हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पटेवा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
Logo
News
महासमुंद में भीषण सड़क हादसा: एनएच-53 पर ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, 2 महिलाओं की दर्दनाक मौत और 3 घायल
By
Babapost
October 23, 2026
Accident Mahasamund
Join WhatsApp Group➜
महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जिले के नेशनल हाइवे 53 पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, सभी लोग ओडिशा के संबलपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे।
बावनकेरा चौक के पास हुआ खौफनाक हादसा मि रही जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह एनएच-53 पर स्थित बावनकेरा चौक के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे 16-चक्का ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। घटना के वक्त कार में कुल 5 लोग सवार थे।
हादसे की भयावहता को देखकर आसपास के राहगीरों के रोंगटे खड़े हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पटेवा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
पुलिस ने स्थानीय नागरिकों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे सभी लोगों को बड़ी मशक्कत के बाहर निकाला। सभी घायलों और मृतकों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव पहुंचाया गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल अन्य तीन लोगों को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू रूप से चालू कराया और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि कार में सवार सभी लोग राजनांदगांव जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ये सभी लोग ओडिशा के संबलपुर जिले में किसी शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वापसी के दौरान यह खौफनाक हादसा हो गया।
फिलहाल, मृतकों की आधिकारिक पहचान नहीं हो पाई है। पटेवा थाना पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने और इस भीषण सड़क हादसे के असल कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है
