Homeअपराधवन अमला को बंधक बनाकर पीटने वाले 10 लोगो का जमानत निरस्त।...

वन अमला को बंधक बनाकर पीटने वाले 10 लोगो का जमानत निरस्त। भेजे गए जेल

IBN24 Desk : महासमुन्द (छत्तीसगढ़) महासमुंद वन विभाग की गश्ती टीम को चार घंटे तक बंधक बनाकर रेंजर और डिप्टी रेंजर से मारपीट करने के मामले में सभी 10 आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। कोर्ट ने आरोपियों को पहले मिली अंतरिम जमानत निरस्त कर दी इसके बाद गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ। पुलिस ने गुरुवार 20 नवंबर को सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामला खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम तमोरा का है।

घटना 6 अक्टूबर की रात की है। वन विभाग की परिवृत्त आमाकोनी की टीम वन कक्ष क्रमांक 95-96 में गश्त कर रही थी। इसी दौरान तमोरा के कुछ लोगों और अन्य अतिक्रमणकारियों ने गश्ती दल को घेर लिया। आरोप है कि रात 7.30 से 11.30 बजे तक टीम को बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान रेंजर से मारपीट किया गया।आरोपियो ने शासकीय काम मे बाधा पहुचाई। मामले में बागबाहरा रेंजर ने खल्लारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच प्रभावित होने और गवाहों को डराने धमकाने की आशंका जताते हुए जमानत निरस्त करने के लिए न्यायालय में आवेदन दिया था। जिला एवं सत्र न्यायालय ने सभी 10 आरोपियोंकी जमानत निरस्त कर दी। इसके बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पारुल साय ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया। वारंट के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments