Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 26 नवंबर को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 26 नवंबर को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन लगाएंगे

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 26 नवंबर को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन लगाएंगे। सीएम विष्णुदेव जनदर्शन के जरिए लोगों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करेंगे।

मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर में जनदर्शन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। इसमें प्रदेशभर से आने वाले लोग अपनी व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने रख सकेंगे।

पिछला जनदर्शन 8 जनवरी को हुआ था

बता दे की सीएम का पिछला जनदर्शन 8 जनवरी 2026 को हुआ था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करीब 10 महीने बाद फिर जनदर्शन के जरिए आम लोगों से सीधे रूबरू होंगे।

शिकायतों के निराकरण पर रहेगा जोर

जनदर्शन का उद्देश्य आम लोगों को अपनी समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का अवसर देना है। इसमें राजस्व, प्रशासन, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास और अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें एवं मांगें रखी जा सकती हैं। मुख्यमंत्री अधिकारियों को आवेदनों पर कार्रवाई करने और समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश देंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments