Homeछत्तीसगढ़कोरबा के सीतामणि हटरी इलाके में घर और दुकान के सामने गिट्टी-सामान...

कोरबा के सीतामणि हटरी इलाके में घर और दुकान के सामने गिट्टी-सामान रखने को लेकर विवाद हो गया

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) कोरबा के सीतामणि हटरी इलाके में घर और दुकान के सामने गिट्टी-सामान रखने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी बात पर संतोष प्रजापति ने दो भाइयों रोशन उर्फ रमेश साहू और विकास साहू पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। दोनों घायल हैं और उनका शिवाय अस्पताल में इलाज चल रहा है। रोशन साहू श्री बालाजी स्पोर्ट्स के मालिक हैं।

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले संतोष प्रजापति ने उनकी दुकान के सामने सामान और गिट्टी रख दी थी। त्योहार को देखते हुए रोशन ने उसे हटाने के लिए कहा, लेकिन दो दिन तक सामान नहीं हटाया गया।

छोटी दिवाली के दिन रोशन ने फिर सामान हटाने को कहा। इस पर संतोष ने गाली-गलौज की और वहां से चला गया। आरोप है कि आज सुबह वह पीछे से आया और धारदार हथियार से रोशन पर हमला कर दिया।

बीच-बचाव करने आए भाई को भी लगी चोट

हमले में रोशन के गाल पर गहरा घाव हुआ। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके भाई विकास भी घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए शिवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

किक बॉक्सिंग के इंटरनेशनल चैंपियन हैं रोशन

स्थानीय लोगों के मुताबिक, रोशन दो बार SSB का इंटरव्यू दे चुके हैं। वे NCC कैडेट और MP RDC भी रह चुके हैं। इसके अलावा वे किक बॉक्सिंग के इंटरनेशनल चैंपियन हैं और मेडिकल फील्ड में सेल्समैन के तौर पर काम करते हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हमले में 3 से 4 लोग शामिल थे। इनमें एक पुरुष, उसकी पत्नी और दो सहयोगी बताए गए हैं।

BNS की धारा 109 के तहत केस दर्ज

कोतवाली थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि सीतामणि हटरी के पास रोशन साहू पर संतोष प्रजापति द्वारा कटर से हमला करने की शिकायत मिली है। पुलिस ने BNS की धारा 109 के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज होने की बात कही जा रही है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना के बाद स्थानीय और समाज के लोग थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments