Homeछत्तीसगढ़कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म के आरोप...

कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके पड़ोसी राजा ठाकुर (39) को गिरफ्तार किया

IBN24 Desk: कोरबा (छत्तीसगढ़) कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके पड़ोसी राजा ठाकुर (39) को गिरफ्तार किया है। महिला का आरोप है कि वह मिर्च मांगने आरोपी के घर गई थी।

इस दौरान आरोपी ने दरवाजा बंद कर उसके साथ जबरदस्ती की और उसे बंधक बनाकर रखा। किसी तरह वहां से निकलने के बाद महिला थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस के मुताबिक, महिला जब राजा ठाकुर के घर पहुंची तो उसने दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद उसके साथ जबरदस्ती की। आरोपी ने महिला को वहां बंधक बनाकर रखा। महिला वहां से निकलकर बांकीमोंगरा थाने पहुंची और पूरी घटना की शिकायत की।

BNS की दो धाराओं में मामला दर्ज

महिला की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 233/2026 दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1) और 127(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने आरोपी राजा ठाकुर, पिता प्रभोद सिंह ठाकुर (39), निवासी मकान नंबर 147, पटेलपारा, जंगल साइड को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

महिला के बयान के आधार पर जांच जारी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की शादी नहीं हुई है। फिलहाल महिला के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments