Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के विशेष सहायक (निजी स्थापना)...

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के विशेष सहायक (निजी स्थापना) ब्रजेश कुमार बाजपेई को हटा दिया गया

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के विशेष सहायक (निजी स्थापना) ब्रजेश कुमार बाजपेई को हटा दिया गया है। राज्य शासन ने 29 अक्टूबर को आदेश जारी किया था, जो अब सामने आया है। बाजपेई को मंत्री की निजी स्थापना से कार्यमुक्त कर दिया गया है।

स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, ब्रजेश कुमार बाजपेई राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा में उप संचालक के पद पर पदस्थ थे। उन्हें स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की निजी स्थापना में विभागीय कार्यों के संपादन के लिए आदेशित किया गया था।

अब राज्य शासन ने उन्हें मंत्री की निजी स्थापना से कार्यमुक्त करते हुए उनकी सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर लेकर उप संचालक, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) शंकर नगर रायपुर में पदस्थ किया है। उनकी यह पदस्थापना आगामी आदेश तक रहेगी।

29 अक्टूबर 2026 को जारी इस आदेश पर स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव मनीष मिश्रा के डिजिटल हस्ताक्षर हैं। आदेश सामने आने के बाद मंत्री की निजी स्थापना में हुए इस बदलाव की चर्चा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments