Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में रविवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में मां-बेटी समेत 3...

छत्तीसगढ़ में रविवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में मां-बेटी समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ में रविवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में मां-बेटी समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। पहला हादसा रायपुर के VIP चौक पर हुआ, जहां ट्रक ने स्कूटी सवार मां-बेटी को रौंद दिया। मां ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 9 साल की बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

वहीं, दूसरा हादसा कोरिया जिले के जमदुआरी घाट पर हुआ, जहां तेज रफ्तार बस और बोलेरो की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। इस हादसे में चार बच्चों समेत 14 लोग घायल हुए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments