Homeछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम सेमारिया स्थित गौठान में गौवंश...

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम सेमारिया स्थित गौठान में गौवंश की दुर्दशा का मामला सामने आया

IBN24 Desk:जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़) जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम सेमारिया स्थित गौठान में गौवंश की दुर्दशा का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गौठान में 25 से अधिक गायों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य गायें बीमार और कमजोर हालत में हैं।

ग्रामीणों ने गायों के लिए चारा-पानी और इलाज की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पामगढ़ एसडीएम पवन कोसमा ने 4 से 5 गायों की मौत होने की जानकारी दी है।ग्रामीणों के अनुसार, गौठान में गायों को समय पर चारा-पानी और उचित उपचार नहीं मिलने से उनकी हालत बिगड़ती गई। उनका कहना है कि परिसर में दुर्गंध भी फैल रही है। गौवंश की स्थिति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है और उन्होंने देखरेख की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

ग्रामीणों ने जांच और कार्रवाई की मांग की

ग्रामीणों ने प्रशासन से गौठान का निरीक्षण कराने और गायों की मौत के वास्तविक आंकड़े सामने लाने की मांग की है। साथ ही, मौतों के कारणों की जांच कर बीमार गायों को तत्काल उपचार, चारा और पानी उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जांच में लापरवाही सामने आने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

एसडीएम बोले- 4 से 5 गायों की मौत हुई

पामगढ़ एसडीएम पवन कोसमा ने बताया कि गांव में 4 से 5 गायों की मौत हुई है। बीमार गौवंश के इलाज के लिए पशु चिकित्सकों को बुलाया गया था। मृत गायों का पोस्टमार्टम भी कराया गया है।

एसडीएम के अनुसार, घुमंतू गायों को गांव के ग्रामीणों ने ही व्यवस्था के तहत रखा था। उन्होंने गायों की मौत के पीछे बारिश और ठंड की आशंका जताई है। एसडीएम ने कहा कि मामले की आगे जांच की जाएगी और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments