Homeछत्तीसगढ़बालोद जिले के डौंडी-दल्ली मार्ग पर डौंडी कॉलेज के पास तेज रफ्तार...

बालोद जिले के डौंडी-दल्ली मार्ग पर डौंडी कॉलेज के पास तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया

IBN24 Desk: बालोद (छत्तीसगढ़) बालोद जिले के डौंडी-दल्ली मार्ग पर डौंडी कॉलेज के पास तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। हादसे में खेत में धान की फसल की रखवाली कर रही 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला को टक्कर मारने के बाद ट्रक सामने से आ रही कार से भी भिड़ गया। टक्कर के बाद ट्रक और कार दोनों सड़क किनारे खेत में जाकर पलट गए।

जानकारी के अनुसार, ग्राम औराटोला निवासी शंभूराम भैसारे की पत्नी दुलारा बाई भैसारे खेत में फसल की रखवाली कर रही थीं। वह सड़क की ओर से मवेशियों को हांक रही थीं। इसी दौरान डौंडी की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल दुलारा बाई को 112 एंबुलेंस की मदद से शासकीय अस्पताल डौंडी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

महिला को टक्कर मारने के बाद कार से भिड़ा ट्रक

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला को टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। ट्रक कुछ दूरी तक सड़क पर अनियंत्रित होकर दौड़ा और सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी।

कार ट्रक की चपेट में आ गई

बताया गया कि डौंडी निवासी शिक्षक नितिन यादव अपनी बेटी चाहत यादव के साथ कार से दल्ली की ओर से डौंडी लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे के बाद दोनों वाहन खेत में जाकर पलट गए।

घटना की सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया। डौंडी टीआई उमा ठाकुर ने बताया कि मृतका के पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments