Homeछत्तीसगढ़सुकमा जिले में पिछले कुछ दिनों से बाघ की मौजूदगी को लेकर...

सुकमा जिले में पिछले कुछ दिनों से बाघ की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में चिंता बनी हुई

IBN24 Desk:सुकमा (छत्तीसगढ़) सुकमा जिले में पिछले कुछ दिनों से बाघ की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। इसी बीच भालू के हमले में दो ग्रामीणों के घायल होने की घटना सामने आई है। मामला पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के पालामडगू गांव का है।

घायल दोनों ग्रामीणों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां शुरुआती इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, पालामडगू के पटेलपारा निवासी पोडियाम मुड़ा (30) और कवासी हिड़मा (50) गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर जंगल की ओर मवेशी चराने गए थे। इसी दौरान अचानक भालू ने दोनों पर हमला कर दिया। हमले में दोनों ग्रामीण घायल हो गए।

ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला, अस्पताल पहुंचाया

भालू के हमले के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की तैयारी की।

बाघ की मौजूदगी के बीच भालू के हमले से बढ़ी चिंता

सुकमा जिले के अलग-अलग इलाकों में पिछले कुछ दिनों से बाघ की मौजूदगी के प्रमाण मिलने के बाद वन विभाग लगातार निगरानी और ट्रैकिंग कर रहा है। ऐसे में पालामडगू क्षेत्र में भालू के हमले की घटना सामने आने से जंगल से लगे गांवों में वन्यजीवों को लेकर चिंता बढ़ गई है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावित इलाकों में निगरानी बढ़ाने और लोगों को जंगल की ओर जाते समय सावधानी बरतने के लिए जागरूक करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments