Homeछत्तीसगढ़स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर...

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 31 अक्टूबर से शुरू होगी

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। परीक्षा 4 नवंबर तक चलेगी। रायपुर, बिलासपुर समेत प्रदेश के 7 शहरों के 24 केंद्रों पर 34 हजार 604 अभ्यर्थी शामिल होंगे। लोक शिक्षण संचालनालय ने परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा हर दिन तीन पालियों में होगी। गलत जवाब देने पर 0.25 अंक कटेंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले केंद्र पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा। भर्ती परीक्षा के लिए रायपुर और बिलासपुर में 6-6 केंद्र बनाए गए हैं। दुर्ग और भिलाई में 4-4, जगदलपुर में 2, चांपा और सरगुजा में एक-एक केंद्र निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र और जरूरी दिशा-निर्देशों की जानकारी प्रवेश पत्र में दी गई है।

तीन पालियों में होगी परीक्षा

सीबीटी परीक्षा प्रतिदिन तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक और तीसरी पाली शाम 4:30 से 6:30 बजे तक होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments