Homeछत्तीसगढ़1386 बोरी खाद जब्त, तीन कृषि केंद्र सील

1386 बोरी खाद जब्त, तीन कृषि केंद्र सील

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) जांच के दौरान डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम मुसराखुर्द स्थित मेसर्स लोधी कृषि केन्द्र के गोदाम में 450 बैग यूरिया बिना ओ-फार्म लाइसेंस में दर्ज कराए भंडारित पाया गया। उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के उल्लंघन पर यूरिया जब्त कर गोदाम सील कर दिया गया। वहीं ग्राम मोहारा स्थित मेसर्स महादेव कृषि केन्द्र में पॉश मशीन और भौतिक स्टॉक में अंतर मिलने पर 36 बोरी यूरिया, 28 बोरी डीएपी और 99 बोरी एनपीके उर्वरक जब्त कर विक्रय परिसर को सील किया गया।

इसी तरह राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुकुलदैहान स्थित मेसर्स राजा कृषि केन्द्र में 900 बोरी यूरिया बिना ओ-फार्म लाइसेंस में दर्ज पाए जाने पर उर्वरक जब्त कर केंद्र पर 21 दिनों के लिए विक्रय प्रतिबंध लगा दिया गया। उप संचालक कृषि ने बताया कि संबंधित विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments